मनेर: ब्यापुर गांव में जमीनी विवाद में मारपीट और फायरिंग, कृषि मंत्री के रिश्तेदार सहित तीन घायल
Maner, Patna | Apr 4, 2026 मनेर थाना क्षेत्र के ब्यापुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और फायरिंग का मामला सामने आया है। वही फायरिंग करने के वीडियो भी काफी तेजी से वायरल हुआ है। मारपीट के दौरान तीन लोग घायल हो गए, जोकि कृषि मंत्री रामकृपाल यादव के रिश्तेदार बताए जा रहे है। घटनाक्रम शुक्रवार-शनिवार की मध्यरात्रि 12:15 के करीब की है।