धामपुर: नहटौर ब्लॉक क्षेत्र के गांव सेढ़ी में बारात चढ़त के दौरान दो पक्षों के बीच मारपीट में तीन लोग घायल
Dhampur, Bijnor | Jun 22, 2026 सोमवार की सांय करीब पांच बजे मिली जानकारी के मुताबिक नहटौर ब्लॉक क्षेत्र के गांव सेढ़ी में एक शादी समारोह के दौरान मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। बारात चढ़त के दौरान हुए विवाद में ओमकार,भूरे सहित तीन गंभीर रूप से घायल हो गए।मारपीट के दौरान हड़कंप मच गया।हल्दौर क्षेत्र के गांव कुंडा बगैन निवासी अमर सिंह की बारात सेढ़ी गांव पहुंची थी।