कैराना: कैराना कोतवाली पुलिस ने तितरवाड़ा गांव निवासी एक आरोपी को अवैध छुरा के साथ गिरफ्तार किया, मुकदमा दर्ज
कैरान कोतवाली पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान बुच्चाखेड़ी—तितरवाड़ा मार्ग पर पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान युवक के कब्जे से एक अवैध छुरा बरामद हुआ। गुरुवार शाम करीब चार बजे पुलिस ने बताया कि आरोपी का नाम शौकीन है, जो गांव तितरवाड़ा का रहने वाला है। इस संबंध में आरोपी के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।