सीतामऊ: खजुरिया सारंग में 65 लाख रुपए की लागत से बनने वाले आयुष्मान आरोग्यम मंदिर उपस्वास्थ्य केंद्र का भूमि पूजन डिप्टी सीएम ने किया
उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने ग्राम खजुरिया सारंग में 65 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले आयुष्मान आरोग्यम मंदिर उप स्वास्थ्य केंद्र का भूमि पूजन किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा विजय पाटीदार, मंदसौर विधायक श्री विपिन जैन, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री बसंत शर्मा, पूर्व विधायक श्री राजेन्द्र सिंह, स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी,