सीतामऊ: ग्राम रुपनि फंटा में 3 लोगों ने एक युवक की आंखों में डाली मिर्ची व सोने की चेन छीनकर हुए फरार, मामला दर्ज
मंदसौर जिले के नाहरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम रुपनि फंटा पर तीन अज्ञात आरोपियों ने फरियादी आदित्य पिता कृष्ण बल्लभ मोदी उम्र 25 साल की आंखों में मिर्ची डालकर सोने की चेन छीनकर भागे, शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की विवेचना शुरू की गई है,