भोरे: भोरे थाना पुलिस ने लूट कांड के एक अभियुक्त को मानवीय और तकनीकी साक्ष्य के आधार पर किया गिरफ्तार, कानूनी कार्रवाई जारी
भोरे थाना की पुलिस ने लूट कांड में शामिल एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। इसके विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई जारी है। शुक्रवार की दोपहर 2 बजे पुलिस के अनुसार पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में भोरे थाना के पुलिस ने लूट कांड में शामिल अप्राथमिकी कि अभियुक्त इमरान शेख को गिरफ्तार कर लिया।