बीसलपुर: बीसलपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास जिला पंचायत सदस्य की कार खाई में पलटने से
एक बालक हुआ घायल
बीसलपुर नगर की बालाजी कॉलोनी निवासी जिला पंचायत सदस्य रेनू राज का पुत्र निक्की अपने छोटे भाई के साथ अपनी कार से कृषि उत्पादन मंडी समिति में आढ़त से फल व सब्जी खरीदने जा रहे थे। रेलवे क्रॉसिंग के पास दो पहिया वाहन चालक को बचाने के प्रयास में असंतुलित होकर कार मार्ग के किनारे गहरी खाई में पलट गई। हादसे में निक्की का छोटा भाई घायल हो गया है।