बीसलपुर: बिलसंडा क्षेत्र की निगोही ब्रांच नहर से बालू का अवैध खनन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल नहर विभाग के जेई ने शुरू करवाई जांच
बिलसंडा क्षेत्र की निगोही ब्रांच की नहर से बालू का अवैध खनन करने का मामला सामने आया है। जिसके वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है। सूचना पर राष्ट्रीय योगी सेना व गौ रक्षा प्रकोष्ठ के नेताओं ने पहुंचकर जमकर हंगामा किया। साथ ही अवैध रूप से ट्रैक्टर ट्राली में बालू भरे जाने का वीडियो भी बना लिया। हिंदू संगठनों के नेताओं ने नहर विभाग के जेई से शिकायत की।