बीसलपुर: सिमरा अकबरगंज के पास बन रहे नेशनल हाईवे के टोल प्लाजा के सुपरवाइजर का शव कमरे में मिला पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेजा
बीसलपुर पीलीभीत नेशनल हाईवे पर गांव सिमरा अकबरगंज के निकट टोल प्लाजा का निर्माण चल रहा है। जहां हरदोई के कस्बा शाहाबाद निवासी 36 वर्षीय अजीत मिश्रा सुपरवाइजर थे। अजीत टिकरी में ही एक किराए के मकान में रह रहा था। गुरुवार देर शाम को उसका शव कमरे में मिला सूचना पर पहुंची बीसलपुर कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है।