खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के बधवा गांव में शनिवार दोपहर करीब 12 बजे फसल अवशेष जलाने से भीषण आग लग गई। आग तेजी से फैलने लगी, जिससे आसपास के खेतों व संपत्ति पर खतरा मंडराने लगा और अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया, जिससे बड़ी घटना टल गई। शासन के प्रतिबंध के बावजूद अवशेष जलाने से ऐसे खतरे बने हुए हैं।