नगरी: दीपेश कुमार नेताम राष्ट्रीय स्क्वैश चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ का करेंगे प्रतिनिधित्व
Nagri, Dhamtari | Jun 21, 2026 मिली जानकारी के अनुसार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, दुगली के प्रतिभाशाली स्क्वैश खिलाड़ी दीपेश कुमार नेताम का चयन प्रतिष्ठित ईस्टर्न स्लैम 2026 राष्ट्रीय स्क्वैश चैंपियनशिप के लिए हुआ है। इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में वे छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता का आयोजन 22 से 27 जून 2026 तक रायपुर में किया जा रहा है।