जांजगीर: भंवतरा गांव में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या के मामले में एडिशनल एसपी उमेश कश्यप ने दी जानकारी
आज गुरुवार दोपहर 3 बजे के करीबन मिली जानकारी के अनुसार, जांजगीर-चांपा एडिशनल एसपी उमेश कश्यप ने कहा कि भंवतरा गांव में दरम्यानी रात हत्या की संगीन वारदात को अंजाम दिया गया है. बदमाशों ने 4 लोगों की हत्या कर दी है, देर रात अज्ञात हमलावर घर में घुसे और टांगी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. इस तहत 4 लोगों की मौत हो गई है. घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है