भंडरिया: भंडरिया बीडीओ अमित कुमार को दी गई भावभीनी विदाई, कार्यालय में आयोजित हुआ सम्मान समारोह
भंडरिया प्रखंड कार्यालय में बुधवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) अमित कुमार के स्थानांतरण के अवसर पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के अधिकारियों, कर्मचारियों तथा जनप्रतिनिधियों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। वक्ताओं ने कहा कि अमित कुमार ने अप