सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर प्रभारी मंत्री राकेश सिंह ने की बैठक
जनप्रतिनिधियों के साथ आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर हुई विस्तृत चर्चा
मध्यप्रदेश शासन के लोक निर्माण विभाग मंत्री एवं नर्मदापुरम जिले के प्रभारी मंत्री श्री राकेश सिंह ने रविवार को नर्मदापुरम जिले के प्रवास के दौरान सर्किट हाउस में ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों के संबंध में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाले आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा एवं तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
प्रभारी मंत्री श्री राकेश सिंह ने अभियान के अंतर्गत प्रस्तावित विभिन्न गतिविधियों के संबंध में जानकारी लेते हुए कार्यक्रमों की प्रभावी एवं सुव्यवस्थित तैयारियां सुनिश्चित करने पर चर्चा की। बैठक में अभियान के दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में जनभागीदारी सुनिश्चित करने तथा सेवा एवं जनकल्याण से जुड़ी गतिविधियों को व्यापक स्तर पर आयोजित करने के संबंध में भी विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं नर्मदापुरम विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा, लोकसभा सांसद श्री दर्शन सिंह चौधरी, राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया, सिवनी मालवा विधायक श्री प्रेमशंकर वर्मा, पिपरिया विधायक श्री ठाकुरदास नागवंशी, सोहागपुर विधायक श्री विजयपाल सिंह, जनपद अध्यक्ष श्री भूपेंद्र चौकसे, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नीतू यादव, श्रीमती प्रीति पवन शुक्ला सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan Rakesh Singh
CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP
Public Works Department, Madhya Pradesh Home Department of Madhya Pradesh Department of Energy Madhya Pradesh