कुरडेग: कुरडेग के गढ़ियाजोर गांव में 16 वर्षीय किशोरी ने अपने ही घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या
कुरडेग के गढ़ियाजोर गांव में शनिवार को दोपहर 2:00 बजे तरसीला बैक नामक 16 वर्षी किशोरी ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पिता के अनुसार वे लोग एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बगल गांव गए थे जब लौट कर देखा तो घर में दुपट्टा के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इधर पुलिस पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है।