जमुई: नवीनगर में दो गुटों के बीच मारपीट, युवक घायल; टाउन थाना चालक पर नशे में हमला करने का आरोप, वीडियो आया सामने
जमुई के नवीनगर गांव में बुधवार देर शाम 7 बजे के करीब दो गुटों के बीच हुई मारपीट में 17 वर्षीय विनय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जमुई सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों ने उसके सिर में गहरी चोट की पुष्टि की है। घायल युवक की पहचान नवीनगर निवासी विनोद साह के पुत्र विनय कुमार के रूप में हुई है।