गुमला: नाली निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल, ट्रक का पहिया चढ़ते ही टूटा स्लैब
Gumla, Gumla | Jun 25, 2026 शहर के बायपास रोड स्थित अरमई चौक से सिसई रोड की ओर जाने वाली सड़क पर चल रहे नाली निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों की आशंकाएं गुरुवार को सही साबित होती नजर आईं। दोपहर करीब 2 बजे एक भारी मालवाहक ट्रक का पहिया नाली पर डाले गए स्लैब पर चढ़ते ही स्लैब टूटकर क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठाये है।