विकासनगर: सेलाकुई में स्कूटी सवार की सड़क हादसे में हुई मौत
शुक्रवार को शाम 5:00 के करीब सेलाकुई के बंजारा वाली गली में एक स्कूटी और वाहन में टक्कर हो गई। जिससे स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पुलिस कर्मी ग्राफिक एरा अस्पताल इलाज के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक का पंचायतनाम भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।