डुमरांव: पेपर लीक के खिलाफ उग्र हुआ छात्र आंदोलन, आइसा-आरवाईए कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
Dumraon, Buxar | Jun 6, 2026 प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों को लेकर डुमरांव में छात्र-युवा संगठनों का आक्रोश खुलकर सामने आया। शनिवार की दोपहर 1 बजे आइसा और आरवाईए के कार्यकर्ताओं ने नया थाना परिसर के समीप विरोध प्रदर्शन करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उनका पुतला दहन किया।