दनियावां: फरीदपुर: छात्रावास में 8 वर्षीय छात्र का गर्म छोलनी से चेहरा दागने के आरोप में संचालक गिरफ्तार
दनियावां थाना क्षेत्र के फरीदपुर बाजार में स्थित एक स्कूल छात्रावास के संचालक ने बिस्कुट व हॉर्लिक्स खाने के आरोप में 8 वर्षीय छात्र का गर्म छोलनी से चेहरा दाग दिया था। छात्र अभिराज की मां मौजीपुर गांव के निवासी पूजा देवी ने थाने में संचालक के खिलाफ केस दर्ज कराई थी। आरोपी छात्रावास संचालक उमेश कुमार को दनियावां थाना पुलिस ने को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।