बिंदकी: गोधरौली गांव के एक कैंटीन में अज्ञात कारण से रात में लगी आग, कई हजार रुपए की संपत्ति जलकर हुई राख, मचा हड़कंप
फतेहपुर जनपद के औंग थाना क्षेत्र के गोधरौली गांव में रविवार तथा सोमवार की मध्य रात को अज्ञात कारण से हाईवे किनारे स्थित राजेंद्र सिंह उर्फ राजन सिंह के कैंटीन में आग लग गई। देखते ही देखते कैंटीन आग का गोला बन गई। ग्रामीणों में हड़कंप मचा रहा। काफी प्रयास कर आग को बुझाया गया। सोमवार की सुबह लगभग 6:00 बजे कैंटीन मालिक ने राजस्व विभाग को मामले की सूचना दिया।