बालोद: अफगानिस्तान से पाकिस्तान होते हुए पंजाब पहुंचती है हेरोइन, बालोद के तस्कर छत्तीसगढ़ के कई जिलों में करते थे सप्लाई
Balod, Balod | Apr 16, 2026 धमतरी में पकड़े गए बालोद शहर के ड्रग माफियाओं ने पुलिस जांच में कई बड़े खुलासे किए हैं। आरोपियों ने बताया कि वे पुलिस से बचने के लिए अपनी दूसरी पत्नी और बच्ची को साथ लेकर ट्रेन और कार से सफर करते थे, ताकि उन पर शक न हो। ट्रेन में भी वे पत्नी और बच्ची को साथ रखते थे और इसके बाद कार से अलग-अलग जिलों में जाकर आसानी से हेरोइन की सप्लाई करते थे।