मथुरा: वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में नोटों की बारिश का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, बंदरों का आतंक भी देखने को मिला
ठाकुर बांके बिहारी मंदिर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है एक श्रद्धालु का नोटों से भरा बैग बंदर छीनकर मंदिर की ऊंचाई पर ले गया और नोट फैला दिए ऊपर से नोटों की बारिश देख श्रद्धालुओं में हड़कंप मच गया गोस्वामी ने ऊपर चढ़कर डंडे के सहारे नोटों को नीचे गिराया जिसका वीडियो वायरल हो रहा है वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी