रामगंजमण्डी: कुदायला में मामूली कहासुनी के बाद युवक कुएं में कूद गया, डूबने से हुई मौत
रामगंजमंडी के कुदायला औद्योगिक क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया। एक निजी फैक्ट्री परिसर में 27 वर्षीय युवक ने कुएं में छलांग लगा दी। हादसे में युवक की डूबने से मौत हो गई। रविवार शाम करीब 7 बजे प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार युवक की किसी बात को लेकर मामूली कहासुनी हुई थी। इसके बाद उसने कुएं में छलांग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही रामगंजमंड