हज़ारीबाग: सालगावां रेलवे पुल के नीचे अज्ञात महिला का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
सालगावां रेलवे पुल के नीचे अज्ञात महिला का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस कटकमदाग थाना क्षेत्र के सालगावां रेलवे पुल के नीचे शनिवार को एक अज्ञात महिला का शव मिला। प्रारंभिक जांच में ट्रेन की चपेट में आने से मौत की आशंका जताई जा रही है।सूचना मिलते ही पुलिस और आरपीएफ मौके पर पहुंची। मृतका की उम्र करीब 30 वर्ष बताई जा रही है। शव की पहचान नहीं हो सकी है।