समस्तीपुर: नरहन गांव से पुलिस ने शराब मामले में बेल टूटने के आरोप में एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
विभूतिपुर थाने की पुलिस ने नरहन गांव के रहने वाले पप्पू कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि न्यायालय से निर्गत वारंट के आधार पर आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया गया है। कागजी कार्रवाई पूरा किए जाने के बाद कार्रवाई को लेकर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।