अंबिकापुर: ग्राम चटीरमा के पास चार पहिया वाहन ने बाइक सवारों को मारी ठोकर, एक की मौत, दो घायल, जांच में जुटी गांधीनगर पुलिस
गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत अंबिकापुर बनारस मार्ग के ग्राम चटीरमा के पास रविवार की शाम चार पहिया वाहन ने बाइक सवारों को जोरदार ठोकर मार दी। बाइक में सवार एक की मौत हो गई। वही दो गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया जहां उनका उपचार जारी है। सीसीटीवी कैमरे में घटनाक्रम कैद हो गई।