नरसिंहगढ़: व्यापारी की हत्या के बाद बाज़ार बंद, पुलिस बल तैनात; आरोपी का मकान तोड़ने की मांग, भाई बोला- चार बार चाकू मारा
नरसिंहगढ़ में शुक्रवार रात एक व्यापारी की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। वारदात के विरोध में शनिवार सुबह 10 बजे से बाजार बंद रहा। परिजनों ने अंतिम संस्कार से इनकार करते हुए आरोपी का मकान गिराने की मांग की। मौके पर पहुंचे sp अमित तोलानी ने उचित कारवाही का भरोसा दिलाया जिसके बाद परिजन माने प्रशासन की समझाइश के बाद दोपहर 3 में अंतिम संस्कार किया गया।