नगीना: बढ़ापुर क्षेत्र में श्मशान घाट में स्थापित काली माता की मूर्ति क्षतिग्रस्त अवस्था में मिली, पुलिस ने की जांच पड़ताल
Nagina, Bijnor | May 17, 2026 रविवार के दोपहर करीब 2:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक बढ़ापुर में टांडा मार्ग पर स्थित श्मशान घाट में काली माता की मूर्ति क्षतिग्रस्त अवस्था में मिली जिस पर कमेटी के लोग मौके पर पहुंचे। और पुलिस को सूचना दी गई ।पुलिस का कहना है कि आंधी तूफान में यह मूर्ति क्षतिग्रस्त हुई है। नई मूर्ति स्थापित कराई जाएगी।