खेकड़ा: फायर सर्विस बागपत और ऐयर फोर्स फायर स्टेशन चाँदीनगर द्वारा संयुक्त रूप से की गई मॉक ड्रिल
Khekada, Bagpat | Apr 17, 2026 अग्निशमन विभाग से शुक्रवार दोपहर करीब 12:30 बजे मिली जानकारी के अनुसार जनपद बागपत में शुक्रवार दोपहर को अग्निशमन सप्ताह के अन्तर्गत मुख्य अग्निशमन अधिकारी बागपत के निर्देशन में फायर सर्विस बागपत व ऐयर फोर्स फायर स्टेशन चाँदीनगर द्वारा संयुक्त रूप से मॉक ड्रिल की गयी। इस दौरान अग्निशमन कर्मचारियों द्वारा तत्परता के साथ आग को बुझाया गया।