मोतिहारी: हरसिद्धि थाना क्षेत्र के गायघाट में पेड़ गिरने से एक मजदूर की मौत, दूसरा गंभीर घायल
हरसिद्धि थाना क्षेत्र के गायघाट चौक समीप मक्का का बाल छीलने के दौरान दो मजदूरों के ऊपर पेड़ गिर गया। जिसमे एक मजदूर की घटना स्थल पर मौत हो गयी है जबकि एक मजदूर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। पेड़ गिरने से एक कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मृतक मजदूर गायघाट घटुली का महेन्द्र महतो बताया जाता है। वही जख्मी मजदूर प्रभु महतो है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम