शाहजहांपुर: संकल्प संस्था ने खिरनीबाग स्थित बिस्मिल उद्यान में अमर शहीद बिस्मिल की जयंती मनाई
शाहजहांपुर। काकोरी कांड के नायक और अमर शहीद पंडित रामप्रसाद बिस्मिल की 128वीं जयंती के अवसर पर बुधवार को संकल्प संस्था के तत्वावधान में खिरनीबाग स्थित बिस्मिल उद्यान में हवन, पुष्पांजलि और भावांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्र ने शहीदों के चित्रों पर पुष्प अर्पित करते हुए कहा कि शहीदों का बलिदान समाज को सतत प्रेरणा