शाहबाद: कस्बाथाना पेट्रोल पंप के पास सड़क हादसे में कार चालक को आई मामूली चोटें, प्रयागराज से लौट रहे थे कार सवार
Shahbad, Baran | Feb 2, 2025 शाहबाद तहसील के कस्बाथाना पेट्रोल पंप के पास हाईवे पर सड़क हादसा हो गया। जानकारी रविवार सुबह 11 बजे मिली। कुश निवासी गुजरात ने बताया की वो चार जने प्रयागराज से लौट रहे थे। इस दौरान कस्बाथाना पेट्रोल पंप के पास कार के सामने मवेशी आ गया जिससे कार अनियंत्रित होकर हाईवे की दूसरी ओर आ गई। और कार क्षतिग्रस्त हो गई। साथ ही ड्राइवर के मामूली चोटें आई है।