कामां: कामां का लेवड़ा हादसा, कच्ची रसोई की दीवार ढही, दो मासूम भाई-बहन की हुई दर्दनाक मौत
डीग जिले के कामां उपखंड के गांव लेवड़ा में शुक्रवार सुबह एक हृदयविदारक हादसा सामने आया, जहां कच्ची रसोई की दीवार गिरने से दो छोटे बच्चों की जान चली गई। घटना उस समय हुई जब दोनों मासूम घर के आंगन में खेल रहे थे और परिवार के सदस्य पास ही पशुओं के बाड़े में काम कर रहे थे।