लाडपुरा: कोटा में नहीं जल सका दुनिया का सबसे ऊंचा रावण, पेट्रोल डालकर जलाने की हुई कोशिश
Ladpura, Kota | Oct 3, 2025 कोटा में तो दुनिया का सबसे ऊंचा रावण (233 फीट) का पुतला खड़ा करने का रिकॉर्ड बना, लेकिन वो जला नहीं। रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतलों में से केवल मेघनाथ का मुंह ही जल पाया। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने भी कोशिश की, लेकिन वो फेल रहे। ये वाटरप्रूफ पुतले थे, फिर भी भीगने के कारण इनका दहन नहीं हो सका। वहीं, शोभायात्रा के दौरान एक हाथी भी बेकाबू हो गया।