टीकमगढ़: भैंसवारी गांव के पास मंदिर में मेला आयोजित, सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद, पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था
टीकमगढ़ जिले के ग्राम भैसवारी के पास स्थित गुर्जन घाट मंदिर में रविवार को विशाल मेले का आयोजन किया गया इस दौरान मेले में सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे। विभिन्न क्षेत्रों से लोक मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में मेले में पुलिस की भी बेहतर व्यवस्था देखने को मिली।