नागौद: विजय सागर बांध के पास पेड़ से टकराई बाइक, तीन युवक घायल, एक गंभीर हालत में सतना अस्पताल रेफर
Nagod, Satna | Dec 18, 2024 बताया जा रहा है कि नागौद उंचेहरा मार्ग के मध्य विजय सागर बांध के नजदीक पेड़ से भिड़ बाइक सवार 3 युवक हुए घायल। इस हादसे में दिलीप कोल पिता लाल कोल उम्र 35 वर्ष निवासी बंदरहा गंभीर रूप से हुआ घायल।साथ ही अभय चौधरी पिता लालमन चौधरी व शारदा कोल पिता राम लाल कोल हुआ घायल।दिलीप कोल प्राथमिक उपचार उपरांत आगे इलाज वास्ते जिला अस्पताल सतना हुआ रेफर।