छिबरामऊ: असलताबाद की छात्रा ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में उपाध्यक्ष पद पर जीत हासिल की, पूर्व विधायक ने किया सम्मानित
छिबरामऊ तहसील क्षेत्र के असलताबाद गांव की रहने वाली छात्रा स्वामिनी यादव ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में उपाध्यक्ष के पद पर बड़ी जीत दर्ज की है। इसके बाद छिबरामऊ से समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक अरविंद सिंह यादव ने छात्रा के घर पहुंच कर आज सोमवार की दोपहर 12:30 बजे घर पहुंच कर उसको सम्मानित किया है। स्वामी ने उत्तर प्रदेश का नाम किया रोशन।