ओरमांझी: धुमकुड़िया भवन में आदिवासी जन परिषद का पुनर्गठन कार्यक्रम, सरना धर्म कोड की मांग हुई तेज
धुमकुड़िया भवन में आदिवासी जन परिषद का पुनर्गठन कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार दोपहर करीब दो बजे किया गया। इस दौरान सरना धर्म कोड की मांग तेज को तेज किया गया। इस अवसर पर संगठन को मजबूत करने और आगामी रणनीतियों पर भी चर्चा की गई। इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद वक्ताओं ने कहा कि आदिवासी समाज की पहचान और अधिकारों की रक्षा के लिए सरना धर्म कोड बेहद जरूरी है।