महोबा: अकबई गांव की एक महिला की संदिग्ध मौत, परिवार में मचा हड़कंप, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
Mahoba, Mahoba | Apr 1, 2026 अकबई गांव निवासी 52 वर्षीय कलावती के पति देवीदीन प्रजापति ने बताया कि बीते दिन महिला के गले में अचानक दर्द उठा। जिसका गांव में ही इलाज कराया लेकिन हालत में सुधार न होने पर उसे बांदा मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां उपचार दौरान उसकी मौत हो गई। महिला की संदिग्ध मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मौत के कारणों का पता लगाने हेतु पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।