कैराना: कैराना में कांधला रोड पर मिष्ठान की दुकान पर काम कर रहे युवक पर सरियों से हमला, घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया
Kairana, Shamli | Jun 15, 2026 कैराना नगर के मोहल्ला छड़ियान निवासी इमरान सोमवार शाम करीब पांच बजे कांधला रोड पर स्थित मिष्ठान की दुकान पर काम कर रहा था। इसी दौरान कुछ युवक वहां पहुंचे, जिन्होंने किसी बात को लेकर विवाद किया। आरोप है कि इसके बाद युवकों ने इमरान पर सरियों से हमला कर दिया। उसके साथ मारपीट की गई, जिस कारण वह घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया।