खरसावां थाना क्षेत्र अंतर्गत आमदा ओपी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध बालू लदे दो हाईवा को शुक्रवार सुबह जब्त कर लिया है. जानकारी के अनुसार क्षेत्र में दूसरे जिलों व आसपास के प्रखंडों में भारी वाहनों के माध्यम से अवैध बालू की ढुलाई की लगातार शिकायत मिल रही थी. इसी आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो हाइवा को पकड़ा. जिसमें अवैध रूप से बालू लदा हुआ था.