जांजगीर: उदय बंद के पास अज्ञात वाहन ने युवक को मारी ठोकर, बारात से लौटते समय हुई मौत
आज शुक्रवार की सुबह 10 बजे मिली जानकारी अनुसार, ग्राम उदय बंद के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दिलीप सूर्यवंशी 29 वर्ष को जोरदार ठोकर मारी है। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल जांजगीर भेजा गया। मामले में अपराध दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है अज्ञात वाहन की तलाश जारी है।