उज्जैन शहर: साध्वी हर्षा रिछारिया का दावा: 'ईमेल' से होती है ब्रेनवॉश और 'लव जिहाद' की शुरुआत
महाकुंभ से चर्चा में आईं साध्वी हर्षा रिछारिया ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर 'लव जिहाद' और 'ब्रेनवॉश' को लेकर गंभीर दावे किए हैं। हर्षा ने मोहम्मद अशहर नामक व्यक्ति द्वारा भेजे गए ईमेल्स का हवाला देते हुए बताया कि कैसे भावनात्मक रूप से कमजोर लड़कियों को निशाना बनाया जाता है और वह शिकार बनती हैअंत मे उन्होंने हिंदू समाज से अपनों को सहारा देने की अपील की।