सुल्तानपुर: सहायक विकास अधिकारी की अध्यक्षता में कुड़वार ब्लॉक से निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली, कर्मचारियों को दिलाई गई शपथ
सुल्तानपुर के कुड़वार ब्लॉक परिसर से सहायक विकास अधिकारी सतीश चन्द की अध्यक्षता में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत रैली निकाल कर कुड़वार पंचायत भवन तक मतदाताओं को जागरूक किया गया। साथ ही साथी कर्मचारियों को शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न कराने की शपथ भी दिलाई गई। रैली में सैकड़ों की संख्या में कर्मचारी मौजूद रहें।