राज्य शासन की महत्वाकांक्षी सरस्वती सायकल योजना के अंतर्गत आज लोहण्डीगुड़ा विकासखंड में विद्यार्थियों को शिक्षा से जोड़ने और उनकी नियमित विद्यालय उपस्थिति को प्रोत्साहित करने हेतु बुधवार दोपहर 3 बजे एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधायक विनायक गोयल के करकमलों से कुल 374 छात्र-छात्राओं को सायकल का वितरण किया गया।