कांके: झारखंड के कई इलाकों में आंधी, बारिश और वज्रपात की चेतावनी,कई इलाकों में भीषण गर्मी और लू का असर
Kanke, Ranchi | May 21, 2026 झारखंड के कई इलाकों में आंधी, बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है वहीं कई इलाकों में भीषण गर्मी और लू का असर देखने को मिलेगा। गुरुवार सुबह करीब नौ बजे मिली जानकारी के अनुसार 21 से 25 मई के बीच संताल परगना समेत उत्तर-पूर्वी जिलों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है।