विभूतिपुर: विभूतिपुर के भुसवर वार्ड 3 कालोनी दास टोल में लगी आग, 24 घर जलकर राख
भुसवर कालोनी दास टोल वार्ड 3 में शनिवार को अचानक आग लग गई। देखते हीं देखते आग के चपेट में 24 घर जलकर खाक हो गया।सूचना पर पहुंची विभूतिपुर की छोटी दमकल व रोसड़ा की बड़ी दमकल से लैस पहुंची अग्निशमन टीम ने ग्रामीणों के मदद से आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक इन घरों के भीतर रखे अनाज, कपड़े, बर्तन, फर्नीचर, नकद रुपए, साईकिल,ठेला, बाइक,एक बकरी की झुलस कर मौत हो गई। अ