विभूतिपुर: विभूतिपुर थाना क्षेत्र के केराई सरपत्ती टोला वार्ड 3 में डंडे से प्रहार कर भैंसुर ने की भावज की हत्या
केराई टोला सरपत्ती वार्ड 3 में आपसी विवाद में शनिवार को एक भैंसुर ने डंडा से भावज के सिर पर प्रहार कर हत्या कर दिया। इसके बाद आरोपित घटना स्थल से फरार हो गया। मृतका संजीत कुमार मिश्र की पत्नी नूतन देवी (36) बताई गई है। मृतका की पुत्री सुप्रिया कुमारी उर्फ रानी कुमारी तीन दिन पहले घर से भागकर कहीं शादी कर ली, इसी बात को लेकर हुए विवाद हत्या तक पहुंच गया।