विभूतिपुर: विभूतिपुर थाना क्षेत्र के बोरिया पंचायत वार्ड 6 जोगिया टोला में आग लगने से दो घर जला, दो बकरी की गई जान
विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बोरिया पंचायत के जोगिया वार्ड 6 में मंगलवार को अचानक आग लगने से दो आवासीय घर जल गए। घर में रखे कपड़े, बर्तन, फर्नीचर, रुपए आदि के अलावा दो बकरी की झुलसने से मौत हो गया। बताया जाता है कि यहां के जागेश्वर पासवान और धर्मेन्द्र पासवान के घर जले हैं। दो घर आंशिक रुप से जले हैं।